Assam Floods: पीएम मोदी ने बाढ़ संबंधी हालात को लेकर की सीएम सोनोवाल से बात, मदद का दिलाया भरोसा

गुवाहाटी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम में बाढ़ के कारण पैदा हुए हालात से निपटने के लिए रविवार को राज्य को हरसंभव मदद मुहैया कराने का आश्वासन दिया. इस बाढ़ के कारण इस साल अब तक 81 लोगों की मौत हो चुकी है. मोदी ने असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल से फोन पर बाढ़ संबंधी हालात को लेकर चर्चा की. उन्होंने कोविड-19 संबंधी स्थिति और ऑयल इंडिया के बागजान गैस कुएं में आग बुझाने के जारी प्रयासों की भी जानकारी ली.



राज्य में 107 लोगों की मौत 


असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने सुबह अपने बुलिटेन में बताया कि इस साल बाढ़ और भूस्खलन से राज्य में 107 लोगों की मौत हो चुकी है. इनमें से 81 लोगों की मौत बाढ़ संबंधी घटनाओं और 26 लोगों की मौत भूस्खलनों के कारण हुई. असम के 33 जिलों में से 26 जिलों में 27 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और कई स्थानों पर मकान, फसलें, सड़क और पुल तबाह हो गए.

أحدث أقدم