ट्विटर पर पीएम नरेंद्र मोदी का जलवा बरकरार, 6 करोड़ से ज्‍यादा हुए फॉलोवर्स

नई दिल्लीः
 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता भारत के साथ-साथ विदेशों में भी काफी ज्यादा है. आम जनता के बीच वास्तविक लोकप्रियता के साथ-साथ वर्चुअल वर्ल्ड यानी सोशल मीडिया में भी उनको उतना ही पसंद और फॉलो किया जाता है. इसी क्रम में पीएम मोदी ने एक और मकाम हासिल कर लिया है. सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म ट्विटर पर पीएम मोदी के 60 मिलियन यानी 6 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए हैं..


तीसरे सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले राजनेता


वहीं दुनियाभर में सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले ट्विटर अकाउंट्स की सूची में भारतीय प्रधानमंत्री 15वें स्थान पर हैं. इस मामले में सबसे ऊपर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा हैं, जिनके 120 मिलियन यानी 12 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. हालांकि, राजनेताओं के मामले में मोदी तीसरे स्थान पर हैं. पहले नंबर पर ओबामा और दूसरे नंबर पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (83.7 मिलियन) हैं.

أحدث أقدم