सरकार ने भारत में बिजनेस कर रही उन 7 कंपनियों को पहचाना, जिनका चीन की सेना से है संबंध!

नई दिल्ली: हुवावे, अलीबाबा समेत चीनी आर्मी से जुड़ीं 7 कंपनियों पर भारत में बड़ा एक्शन लिया जा सकता है. ये सभी सातों चीनी कंपनियां मोबाइल और टेक सेक्टर से नहीं जुड़ी हैं. लेकिन इन्होंने भारत की विभिन्न इंडस्ट्रीज में विशाल स्तर का निवेश किया है.



हुवावे और अलीबाबा जैसी बड़ी चीनी कंपनियां, जो सम्भवतया प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से चीनी आर्मी से जुड़ी हुई हैं. इनके खिलाफ भारत में एक्शन हो सकता है. ये कंपनियां उन 7 कंपनियों में से एक हैं, जिनके खिलाफ भारतीय खुफिया सूत्रों ने रिपोर्ट दी है कि इन सभी के तार सीधे पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) से जुड़े हुए हैं.

ये सातों कंपनियां हैं, XIndia स्टील्स, जिनजिंग कैथे इंटरनेशनल, चाइना इलेक्ट्रॉनिक्स टेक्नोलॉजी ग्रुप, हुवावे, अलीबाबा, टेनसेंट और एसएआईसी मोटर कॉरपोरेशन. भारत सरकार से जुड़े सूत्र बताते हैं कि ये सभी कंपनियां निगरानी के दायरे में हैं और सम्भवतया इन पर एक्शन लिया जा सकता है.

أحدث أقدم