कन्नौज में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई और 18 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. इस घटना में कुछ लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं. बस में करीब 40 से 50 लोग सवार थे. घायलों को कन्नौज के मेडिकल कॉलेज और इटावा के सैफई में भर्ती कराया गया है. बस बिहार से कामगारों को लेकर दिल्ली जा रही थी.
कामगार और प्रवासी श्रमिकों को लेकर बिहार के मधुबनी से एक स्लीपर बस दिल्ली जा रही थी. बस एक्सप्रेस वे से होकर गुजरते समय कन्नौज के सौरिख के करीब सामने खड़ी एक लग्जरी कार से तेज रफ्तार में टकरा गई. टक्कर के बाद दोनों ही गाड़ियां पलट कर एक्सप्रेस वे से नीचे जाकर गिर गईं.
