कंगना ने तापसी को कहा बी ग्रेड

एक्ट्रेस कंगना रनौत अपने बयानों के जरिए सुर्खियों में रहने का एक भी मौका नहीं छोड़ती हैं. वो खुद बॉलीवुड इंडस्ट्री में काम जरूर करती हैं, लेकिन उनके ज्यादातर बयान इसी इंडस्ट्री के खिलाफ देखने को मिलते हैं. सुशांत मामले में भी कंगना ने बॉलीवुड को आड़े हाथों लिया है. सिर्फ यही नहीं उन्होंने इस मामले के जरिए फिर नेपोटिज्म की डिबेट को भी गरमा दिया है.
I

कंगना ने बताया तापसी को बी ग्रेड एक्ट्रेस

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कंगना रनौत ने तापसी पन्नू पर नेपोटिज्म को लेकर बड़ा वार किया था. उन्होंने तापसी को बी ग्रेड एक्ट्रेस बता दिया था. कंगना ने कहा था- तापसी जैसे लोग तो कह देंगे की उन्हें नेपोटिज्म से कोई दिक्कत नहीं है, उन्हें तो करण जौहर बहुत पसंद है, लेकिन फिर आप जैसी बी ग्रेड एक्ट्रेसेज को जो दिखने में भी ठीक है, काम क्यों नहीं मिलता. आपका होना ही नेपोटिज्म का सबसे बड़ा उदाहरण है. अब कंगना का ये बयान तेजी से वायरल हुआ. फैन्स की राय तो जरूर बटी नजर आई, लेकिन एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने इस मौके पर कंगना की खिल्ली उड़ाई.

أحدث أقدم