राज्य में 107 लोगों की मौत
असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने सुबह अपने बुलिटेन में बताया कि इस साल बाढ़ और भूस्खलन से राज्य में 107 लोगों की मौत हो चुकी है. इनमें से 81 लोगों की मौत बाढ़ संबंधी घटनाओं और 26 लोगों की मौत भूस्खलनों के कारण हुई. असम के 33 जिलों में से 26 जिलों में 27 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और कई स्थानों पर मकान, फसलें, सड़क और पुल तबाह हो गए.

