तीसरे सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले राजनेता
वहीं दुनियाभर में सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले ट्विटर अकाउंट्स की सूची में भारतीय प्रधानमंत्री 15वें स्थान पर हैं. इस मामले में सबसे ऊपर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा हैं, जिनके 120 मिलियन यानी 12 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. हालांकि, राजनेताओं के मामले में मोदी तीसरे स्थान पर हैं. पहले नंबर पर ओबामा और दूसरे नंबर पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (83.7 मिलियन) हैं.
