कंगना ने बताया तापसी को बी ग्रेड एक्ट्रेस
हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कंगना रनौत ने तापसी पन्नू पर नेपोटिज्म को लेकर बड़ा वार किया था. उन्होंने तापसी को बी ग्रेड एक्ट्रेस बता दिया था. कंगना ने कहा था- तापसी जैसे लोग तो कह देंगे की उन्हें नेपोटिज्म से कोई दिक्कत नहीं है, उन्हें तो करण जौहर बहुत पसंद है, लेकिन फिर आप जैसी बी ग्रेड एक्ट्रेसेज को जो दिखने में भी ठीक है, काम क्यों नहीं मिलता. आपका होना ही नेपोटिज्म का सबसे बड़ा उदाहरण है. अब कंगना का ये बयान तेजी से वायरल हुआ. फैन्स की राय तो जरूर बटी नजर आई, लेकिन एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने इस मौके पर कंगना की खिल्ली उड़ाई.
