नई दिल्ली, टेक डेस्क। Motorola One Fusion+ स्मार्टफोन की सेल कल यानी 20 जुलाई की दोपहर 12 बजे शुरू होगी। ग्राहक इसे ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart से खरीद सकेंगे। ग्राहक फोन को 1945 रुपये प्रति माह की EMI पर खरीद सकेंगे। Flipkart Axis Bank Credit Card से पेमेंट करने पर 5 पर्सेंट डिस्काउंट मिल रहा है। स्मार्टफोन को 1,945 रुपये की नो कॉस्ट EMI में Flipkart से खरीदा जा सकता है। स्मार्टफोन के साथ 6 महीने का फ्री यूट्यूब प्रीमियम सब्सक्रिप्शन मिल रहा है। Motorola One Fusion+ को भारत में 16,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया था। लेकिन अब ये फोन 500 रुपए की बढ़ोतरी के साथ 17499 रुपए में बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगा। फोन को मूनलाइट वाइट और ट्विलाइट ब्लू कलर में पेश किया गया है।
Motorola One Fusion+ स्मार्टफोन में 1,080x2,340 पिक्सल के स्क्रीन रिजोल्यूशन के साथ 6.5 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है। अगर स्टोरेज ऑप्शन की बात करें, तो फोन में फोन में 6 जीबी रैम के साथ ही 128
