नई दिल्ली: सूत्रों के हवाले से ये जानकारी सामने आई है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 अगस्त को अयोध्या जाएंगे. पीएम मोदी श्रीराम जन्मभूमि के भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे. प्रधानमंत्री मोदी सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजकर 10 मिनट तक अयोध्या में रहेंगे. 5 अगस्त को भूमि पूजन का कार्यक्रम सुबह 8 बजे शुरू होगा.
