रविवार को अभी तक गया, पटना, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, नवादा व बेगूसराय में वज्रपात से 11 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें पूर्णिया में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत शामिल है। उधर, नेपाल से आने वाली नदियों में उफान के कारण बाढ़ की आशंका भी गहराती जा रही है। तटबंधों पर दबाव है। कई नए इलाकों में पानी घुस गया है।
पटना, बिहार में एक बार फिर मौसम करवट ले रहा है। पटना समेत पूरे प्रदेश में रविवार से मौसम में बदलाव दिख रहा है। राजधानी में आंधी व बारिश का माहौल है। इस बीच मौसम विभाग ने कई जिलों में वज्रपात का अलर्ट जारी किया है।