राजस्थान में सियासी संकट के बीच दिग्विजय की सचिन पायलट को सलाह

भोपाल: Rajasthan Political Crisis: राजस्थान में जारी सियासी उठापटक के लिए भाजपा (BJP) को जिम्मेदार ठहराते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने सचिन पायलट (Sachin Pilot) से कहा कि वह देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी को न छोड़ें. मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि सचिन पायलट के लिए कांग्रेस में उज्जवल भविष्य है, इसलिए उन्हें पार्टी छोड़ भाजपा (BJP) में गए पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia ) का अनुकरण नहीं करना चाहिए.


उनकी यह टिप्पणी ऐसे वक्त में आई है जब पायलट को उपमुख्यमंत्री पद के साथ-साथ राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष से हटाए जाने के बाद उनके साथ 18 अन्य विधायकों बगावत कर दिया है. इसके कारण राज्य की अशोक गहलोत (Ashok Gehlot सरकार पर खतरा मंडराने लगा है. कांग्रेस आरोप लगा रही है कि भाजपा खरीद-फरोख्त के जरिए प्रदेश सरकार को गिराने का प्रयास कर रही है. दिग्विजय ने कहा, 'राजस्थान में चल रहे सियासी संकट के पीछे भाजपा का हाथ है.'

أحدث أقدم