दिल्ली एनसीआर में अगले तीन दिनों तक हो सकती है तेज बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

नई दिल्ली: दिल्ली एनसीआर (Delhi-NCR) में रविवार सुबह से ही तेज बारिश (Heavy Rainfall) हो रही है. बारिश के चलते दिल्ली-एनसीआर के तापमान में भी गिरावट देखी गई है. इसी बीच मौसम विभाग द्वारा दिल्ली और एनसीआर में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, सुबह से हो रही तेज बारिश के चलते दिल्ली के कई इलाकों में पानी भर गया है. ऐसे में कई इलाकों में पानी निकाले जाने का भी काम किया जा रहा है. 


दिल्ली के आईटीओ, तिलक ब्रिज, नेशनल मीडिया सेंटर, कीर्ती नगर और मिंटो ब्रिज जैसे इलाकों में पानी भर गया है. इस वजह से कई लोगों को काफी समस्याओं का भी सामना करना पड़ रहा है. वहीं मौसम विभाग द्वारा अलर्ट जारी किए जाने के बाद अगले तीन दिन तक दिल्ली में इसी प्रकार के हालात बने रहने की उम्मीद है. 

أحدث أقدم